Please wait

JK में INDIA की सरकार, हरियाणा में BJP होने वाली है बहुमत के पार

ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की 90 सीटों में से 32 पर जीत हासिल कर चुकी है और 17 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। खास बात है कि इस लिहाज से भाजपा 2019 विधानसभा चुनाव का आंकड़ा पार कर सकती है। उस दौरान पार्टी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी।

08 Oct 2024

JK में INDIA की सरकार, हरियाणा में BJP होने वाली है बहुमत के पार

 जम्मू और कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होना जारी है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार वापसी कर रही है। वहीं, जम्मू और कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने की ओर है। हालांकि, अभी अंतिम परिणामों की घोषणा बाकी है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की 90 सीटों में से 32 पर जीत हासिल कर चुकी है और 17 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। खास बात है कि इस लिहाज से भाजपा 2019 विधानसभा चुनाव का आंकड़ा पार कर सकती है। उस दौरान पार्टी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जम्मू और कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 1 सीट पर बढ़त के साथ 41 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। जबकि, गठबंधन की साथी कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है।। भाजपा ने यहां 28 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

90 सीटों वाले हरियाणा में मतदान 5 अक्टूबर को एक ही चरण में पूरा हुआ था, जिसमें अनुमानित 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, 90 सीटों वाले ही जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में मतदान की प्रक्रिया हुई थी। यहां कुल 63.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इनमें पहले चरण में 61.38, दूसरे चरण में 57.31 और 1 अक्टूबर को हुए तीसरे चरण में वोटिंग पर्सेंट 69.69 प्रतिशत रहा था।

वर्ष 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र की 90 सीटों में से पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


JK में INDIA की सरकार, हरियाणा में BJP होने वाली है बहुमत के
ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की 90 सीटों में से 32 पर जीत हासिल कर चुकी है और 17 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News